फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बदमाश किए गए पाबंद

Tue, 26 Mar 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा पुलिस के रडार पर इलाके के 11 बदमाश आ गए हैं। एसओ ने 110 जी की कार्रवाई करते हुए सभी को पाबंद कर दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करने का निर्देश दिया है, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। पश्चिमशरीरा एसओ हेमंत मिश्रा ने रामआधीन का पूरा निवासी पवन कुमार, गुरौली निवासी पप्पू, शैलेंद्र, नागचौरी का पूरा निवासी छोटू, पूरबशरीरा निवासी मुकेश, अखिलेश, गोराजू निवासी वीरभवन, शैलेंद्र पाठक, बड़कू, नगरेहा कला निवासी राधेश्याम व भोलानाथ का पूरा निवासी विद्यासागर आदि को 110 जी की कार्रवाई करते हुए पाबंद कर दिया है। एसओ ने बताया कि यह सभी लोग बदमाश किस्म के हैं। अपराधिक प्रवृत्ति होने के कारण क्षेत्र में इनका आतंक है। हिदायत देने के बाद भी नहीं सुधरे। इसलिए पाबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें