फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मारपीट में घायल युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
फोटो45जिला अस्पताल पर रोते बिलखते मृतक युवक के परिजन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी जितेंद्र पुत्र नेत्रपाल सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उनके भाई विमल यादव का 12 जुलाई की रात 9 बजे सेवाराम टेलर के बेटे और अन्य युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से विमल की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया।
इसके बाद विमल को सोमवार को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया परिजन की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें