सहावर। कोतवाली के गांव सेवनपुर में रेल फाटक के पास बृहस्पतिवार की दोपहर रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा मिला। मृत युवक की जेब से फर्रुखाबाद का टिकट बरामद हुआ है।
सहावर टाउन-गंजडुंडवारा के मध्य किलोमीटर संख्या 222/09, 222/08 पर बृहस्पतिवार की दोपहर 1:30 बजे रेलवे लाइन के किनारे लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर सहावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी जेब से मिली हलवाई के परचे पर लिखे फोन नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने उसकी शिनाख्त प्रेमसिंह (40) पुत्र थानसिंह निवासी किलोनी थाना कासगंज के रूप में की गई। लोग ट्रेन से गिरने से भी उसकी मौत की आशंका जता रहे थे। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मृतक युवक की जेब से फर्रुखाबाद का टिकट मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।