फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो 50 - प​टियाली के नगला झड़ी में ट्रेन की चपेट से युवक की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के गांव नगला झड़ी के पास एक युवक की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान ग्राम मझोला निवासी शहंशाद उर्फ छोटू (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी दोपहर करीब 1:30 बजे मिली। एक लाइनमैन ने शव को रेलवे ट्रैक से बाहर पड़ा देखा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घटनास्थल की जांच की। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में हाल ही में उसकी बहन की शादी हुई थी। दो दिन पहले ही बरात आई थी और परिजन रिश्तेदारों को विदा कर रहे थे। इसी दौरान यह दुखद घटना हुई, जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें