फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत, सरसों की कतराई कर रहा था, इकलौता बेटा था

Tue, 14 Mar 2023 10:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सरसों की कतराई करते समय युवक थ्रेसर के पट्टे की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह इकलौता बेटा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
कैफ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में थ्रेसिंग करते समय थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह मशीन के पट्टे में फंस गया था। खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


मामला पटियाली तहसील क्षेत्र के भरगैन कस्बा का है। कस्बा के नत्थू मोहल्ला निवासी कैफ (18) मंगलवार को मजदूरी पर थ्रेसर पर सरसों की कतराई कर रहा था। सरसों निकालते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह मशीन के पट्टे पर गिर गया और मशीन में फंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। 

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया

हादसे की सूचना पाकर परिजन और गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। सूचना पर एसपी सौरभ दीक्षित, सीओ आरके तिवारी, कोतवाल राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि कैफ माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहनें हैं। उसकी मौत से माता-पिता और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें