फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चार माह से लोन के इंतजार में युवा, लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पात्र होने के बावजूद क्षेत्र के युवाओं को पिछले चार माह से बैंक ऋण नहीं मिल पा रहा है। जिला उद्योग केंद्र से स्वीकृत होने के बाद युवाओं की फाइलें केनरा बैंक की नरदोली शाखा में पहुंच गईं लेकिन लंबे समय से ऋण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। युवाओं ने कैनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय एटा पहुंचकर मंडलीय प्रबंधक से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीण युवा आशीष, अवनीश गुप्ता, रेखा, नारायण समेत अन्य युवाओं ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र कासगंज में आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उनकी फाइलें कैनरा बैंक की नरदोली शाखा भेजी गईं।
आरोप है कि चार माह बीत जाने के बाद भी बैंक शाखा की ओर से लोन स्वीकृत नहीं किया गया। मामले से परेशान सभी युवा केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय एटा पहुंचे और मंडलीय प्रबंधक अंकित शुक्ला को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


बैंक संबंधित किसी भी समस्याओं के लिए उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और पात्र लोगों को नियमानुसार लोन उपलब्ध कराया जाएगा। - अंकित शुक्ला, एजीएम केनरा बैंक, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें