फोटो52सोरोंजी पुलिस की हिरासत में आरोपी ।स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सोरोंजी पुलिस ने बुधवार को गांव बहादुर नगर से एक युवक को गिरफ्तार किया। वह गांव में अवैध तरीके से आतिशबाजी बना रहा था। पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किए। आतिशबाजी के साथ उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सोरोंजी पुलिस को विस्फोटक बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने बुधवार को मौके पर दबिश दी। घेराबंदी कर सहावर के मोहल्ला काजी निवासी अकील को पकड़ा गया। आरोपी के पास विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने सभी विस्फोटक जब्त कर लिए। अकील के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद