अस्पताल में मौजूद घरवाले और मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लाह नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने दर्द की दवा खाई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। वह जमीन पर बार-बार सिर पटकने लगा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छत से गिरकर घायल हो गया था युवक
सोरों कोतवाली क्षेत्र के मल्लाह नगर गांव निवासी पहलवान (35) पुत्र राजेंद्र के हाथ में 15 दिन पहले छत से गिरकर चोट लग गई थी। पहलवान के बेटे शानू ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3 बजे दर्द होने पर दवाई खाई। इसके बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। वह बार-बार अपना सिर पटकने लगे। हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें रात में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत से परिजनों में मचा कोहराम
उनकी मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बगैर जिला अस्पताल से घर ले गए। परिजनों ने बताया कि मृतक पहलवान के तीन बच्चे हैं। इनमें शानू (14), सनी (13) और बेटी (6) की है। पहलवान की मौत के बाद पत्नी अनीता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक गांव में खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था।