फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फंदा लगाने से गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव रघी में बृहस्पतिवार की देर शाम युवक ने घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया । परिजन उसे बचाने के लिए पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव रघी निवासी विनीत (22) पुत्र चंद्रपाल ने बृहस्पतिवार की शाम 7:30 बजे नशे में घर के अंदर छत के कुंडे में दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। परिजन की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए पटियाली लेकर रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही विनीत ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद परिजन उसके शव को वापस घर ले आए। किसी ने फोन कर उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने उसकी मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन

वर्जन :
-फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसकी मौत के बारे में पूछताछ की जा रही है। -अमित कुमार ,सीओ पटियाली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें