फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो साल तक युवक को बनाकर रखा बंधक, हाथ-पैर तोड़े, कराई मजदूरी

Thu, 18 Dec 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में एक युवक दो साल तक बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराई गई और उसके दोनों हाथ तोड़ दिए गए। यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर जान बचाई। उसकी तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवक की बंधक वाली कहानी ने पुलिस को भी उलझा दिया है। सोरोंजी के गांव बनूपुर पुख्ता निवासी विजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करके जीवन यापन करता था। करीब दो साल पहले जब वह दिल्ली से अपने गांव वापस लौट रहा था, तभी रास्ते से गांव सौबत भूड़ निवासी सर्वेंद्र उसे पकड़कर जबरन अपने घर ले गया। आरोप है कि सर्वेंद्र ने उसे घर के अंदर फाटक में बंद कर लिया और दिन-रात उससे जबरन मजदूरी कराने लगा। इसमें उसके भाई सतेंद्र, अवधेश और भूरा भी शामिल थे। युवक का आरोप है कि चारों भाई उसे घर से बाहर तक नहीं निकलने देते थे। लंबे समय तक चले इस शोषण के कारण उसका शरीर कमजोर हो गया। करीब एक महीने पहले, जब वह काम करने की स्थिति में नहीं रहा तो आरोपी ने उसकी लोहे की सरिया से पिटाई कर दी। इससे उसके दोनों हाथ टूट गए और वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि यदि भागकर कहीं गया तो जान से मार देंगे। बीते दिनों वह किसी तरह मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकला। उसने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें