फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Topper: आईएएस अफसर बनना चाहते हैं यश...देश की सेवा करने का है सपना, पढ़ाई के लिए नहीं लिया तनाव

Fri, 25 Apr 2025 07:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए गए। हाईस्कूल में जालाैन के यश प्रताप ने प्रदेश में टाॅप किया। परिणाम जारी होने के दाैरान वह अपने तहेरे भाई के यहां कासगंज घूमने आए हुए हैं। जैसे ही उन्हें परिणाम की जानकारी मिली परिवार में खुशियां छा गईं।
 
विज्ञापन
टाॅपर यश प्रताप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईस्कूल में प्रदेश में टॉप करने वाले छात्र यश प्रताप निवासी उरई जालौन आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। वे कासगंज में अपने तहेरे भाई विभय प्रताप सिंह के पास घूमने के लिए 10 दिन पहले आए थे। उनके भाई बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। 
विज्ञापन


 

छात्र यश ने 97.83 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की है। छात्र ने बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सफलता के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है, लेकिन पढ़ाई के लिए तनाव नहीं लेना चाहिए। 

 
विज्ञापन

यश ने बताया  कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए खेल भी आवश्यक है। बैडमिंटन का खेल पसंद है। प्रतिदिन समय निकालकर बैडमिंटन भी खेलते थे। उसके पिता विनय कुमार सिंह उरई जालौन में प्रधानाचार्य हैं। माता सुमन सिंह गृहणी है। बड़े भाई अनुज प्रताप डीएलएड कर चुके हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, एवं शिक्षकों को दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें