फोटो30पुलिस लाइन के पास परिवहन निगम की वर्कशॉप का फीता काटकर शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष न
कासगंज। रिजर्व पुलिस लाइन के निकट परिहन निगम ने की नवनिर्मित वर्कशॉप का निर्माण कराया गया है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर वर्कशॉप का उद्घाटन किया। वर्कशॉप का संचालन होने से बसों का बेहतर संचालन और मरम्मत में आसानी होगी।परिवहन निगम ने 5 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2019 में पुलिस लाइन के पास वर्कशॉप निर्माण शुरू हुआ। कार्यदायी संस्था ने वर्कशॉप का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने फीता काटकर वर्कशॉप का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की यह वर्कशॉप शुरू होने से बसों की मरम्मत में आसानी होगी। इससे जहां बसों के संचालन में सुगमता आएगी। वहीं यात्रियों को भी समय पर बस सेवाएं मिल सकेंगी। एआरएम संजीव शर्मा ने बताया कि बसों की मरम्मत के लिए सहकारी समिति के पास अस्थाई रूप से हो रहा था। वर्कशॉप का शुभारंभ होने से बसों के इंजन, ब्रेक, टायर और अन्य तकनीकी खामियों को दूर किया जाएगा। वर्कशॉप में मरम्मत होने से बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और संचालन खर्च में भी कमी आएगी। इस दौरान बस स्टैंड प्रभारी अनुराधा, केपी सिंह, ग्रीश गोपाल, सत्यवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।