फोटो28मालगोदाम रोड पर बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा में लटका ताला। संवाद
- फोटो : वार्षिकोत्सव के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
कासगंज। मौसम बदलने के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन जरूरतमंदों के लिए अस्थाई रैन बसेरे अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाए है। मालगोदाम रोड पर बनाए जा रहे रैन बसेरे पर ताला लटका है। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा रात में ठहरने वाले यात्रियों और बेघर लोगों को उठाना पड़ रहा है।नगर पालिका क्षेत्र में हर साल ठंड बढ़ने के साथ ही रैन बसेरों की व्यवस्था करती है, लेकिन इस बार अब तक अस्थाई रैन बसेरों को बनाने का काम अधूरा है। मंगलवार को मालगोदाम रोड पर बनाए गए रैन बसेरे पर ताला लटका हुआ था। वहीं बस स्टैंड के समीप भी अस्थाई रैना बसेरा पालिका ने अभी तक शुरू नहीं किया है। रात को स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास रुकने वाले यात्रियों को मजबूरन ठिठुरते हुए रात गुजारनी पड़ रही है। मनोज कुमार, दिनेश यादव ने प्रशासन से मांग की है कि पालिका प्रशासन जल्द से जल्द रैन बसेरों को चालू कराए, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। अधिशाषी अधिकारी एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि नावल्टी रोड पर स्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। कर्मियों को निर्देश कर दिया गया है, शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे ठंड में ठहरने वाले लोगों को परेशानी न हो।