फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: देर रात हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता में बुधवार को महिला का शव पहुंचने के बाद परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। देर रात एएसपी व पूर्व जिलाध्यक्ष के समझाने के बाद परिजन ने शव का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। गांव कादरगंज पुख्ता निवासी मीना देवी (48) का शव पुलिस ने मंगलवार को गंगा से मिला किया। बुधवार को महिला का शव गांव में पहुंचा। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।
एएसपी सुशील कुमार, सीओ अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने महिला के परिजन व ग्रामीणों को शव का दाह संस्कार कराने करने के लिए समझाने लगे। माैके पर पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को करीब रात 2 बजे शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि महिला के शव दाह संस्कार देर हो गया है। उन्होंने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिशें दे रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें