फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ऑपरेशन से पहले बिगड़ी महिला की हालत, मौत

विज्ञापन
फोटो47मृतक जावित्री का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। कल्यानपुर रोड पर गढ़ी अड्डे के पास स्थित निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सहावर थाना के गांव सरसवा निवासी जावित्री देवी (50) पत्नी नारायण सिंह को पथरी के ऑपरेशन के लिए परिजन ने शनिवार की शाम गढ़ी अड्डे के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बेटे लोकेंद्र ने बताया कि उन्हें पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
इस पर चिकित्सक ने बिना परिजन को सूचना दिए महिला को पीछे के गेट से एंबुलेंस में लिटा दिया फिर हालत नाजुक होने की बात कहते हुए अलीगढ़ ले जाने को कह दिया। अलीगढ़ ले जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन में शव लेकर वापस नर्सिंग होम पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजन को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामले में महिला के पति नारायण ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. उत्कर्ष यादव का कहना है कि मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि महिला के पति ने चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही से उपचार करने की तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें