कासगंज। अमांपुर के गांव सेवका से बाजार गई एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसके ससुर ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई है। गांव सेवका निवासी नेमी सिंह पुत्र नेकराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्रवधू प्रीति पत्नी देवेंद्र सिंह रविवार दोपहर करीब 12 बजे अमांपुर बाजार जाने की कहकर लिए घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की। रिश्तेदारी में भी पता लगाया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।बताया कि रविवार की सुबह पुत्रवधू ने गांव के एक लड़के के मोबाइल से अपनी मां से बात की थी। परिजन ने उसकी मां से संपर्क किया तो उन्होंने भी बेटी के वहां पहुंचने से इन्कार कर दिया। संवाद