फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिला की हत्या कर शव गंगा में फेंका, भड़के लोग, पांच घंटे जाम रखा हाईवे

विज्ञापन
फोटो 35- मृतक महिला मीना देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
गंजडुंडवारा/पटियाली (कासगंज)। छह जून को लापता महिला की धारदार हथियार से हत्या कर शव गंगा में फेंका गया था। वह उधार की रकम वसूलने निकली थीं लेकिन घर नहीं लौटीं। मंगलवार को एक हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कादरगंज निवासी मीना देवी (48) का शव नदी से बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजन व लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मैनपुरी-बदायूं हाईवे स्थित कादरगंज पुल पर जाम लगा दिया। पांच घंटे तक जाम और हंगामा चला। अपर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के समझाने पर जाम खुला, बाद में जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मृतका मीना देवी ने गांव के ही सद्दाम को 1.75 लाख रुपये और आफताब को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। दोनों से उधार की रकम लेने के लिए वह 6 जून की शाम को घर से निकली थीं। उनके घर नहीं लौटने पर परिजन थाना सिकंदरपुर वैश्य पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। सर्विलांस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सद्दाम को सोमवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद मंगलवार को शव की तलाश की गई।
आक्रोशित लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, उप जिलाधिकारी आतिश कुमार, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के समझाने पर लोगों ने जाम खोल दिया लेकिन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


वर्जन
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया गया था। एक हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिसकी निशानदेही पर महिला का शव गोताखोरों व फ्लड यूनिट की मदद से गंगा से बरामद किया गया। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें