फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सूर्यघर योजना के तहत महिला को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 29 - सोलर प्लांट स्थापित करने वाली महिला रेखा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते जिला​धिकारी प
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत कासगंज निवासी रेखा वर्मा को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने आवास पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। इस पहल से महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिला है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग की प्रेरणा भी मिली है।
विज्ञापन

रेखा ने अपने घर पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से कुल 1,08,000 रुपये का अनुदान मिला। इससे उन्हें प्लांट लगाने में बड़ी सहायता मिली। पहले उनका मासिक बिजली बिल करीब 4,000 रुपये आता था।
अब यह बिल शून्य हो गया है। पिछले माह उनके परिवार द्वारा 140 यूनिट बिजली का उपभोग किया गया। उनके सोलर प्लांट से 424 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। उन्होंने 284 यूनिट अतिरिक्त बिजली विद्युत विभाग को निर्यात की। रेखा को इस निर्यात से प्रति माह 1,500 रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। उन्हें वार्षिक कुल 55,000 रुपये का लाभ हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रणय सिंह और मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराती है। इससे पर्यावरण संरक्षण, बिजली की बचत और अतिरिक्त आय के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। मौके पर प्रभारी परियोजना अधिकारी मोहम्मद नासिर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें