फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मायके में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र मुख्य चौराहे के पास न्यू कॉलोनी में फंदा लगाने से महिला की मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला मायके में पिता के घर रह रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी बहन ने कमरे में शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि बेटी मुस्कान की शादी 9 मई को सहावर के नगला चौबे निवासी राहुल पुत्र महेश के साथ की थी। राहुल परचूनी की दुकान और आटा चक्की चलाते थे।
पिता ने बताया कि शादी के बाद राहुल का दुकान पर जाना कम हो गया था। राहुल ने 13 जुलाई को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद से मुस्कान परेशान थी और मायके में रह रही थी। बुधवार की रात में उसने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगा लिया। छोटी बहन सलोनी सुबह 4 बजे मुस्कान के कमरे में पहुंची ताे उसने उसका शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में परिजन से पूछताछ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें