फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रो पड़ा बेटा: मां ने कहा था मर जाऊंगी...पापा ने भी बहुत समझाया, विवाहिता के खौफनाक कदम ने उजाड़ी दीं खुशियां

Tue, 23 Jun 2026 01:06 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के गंजडुंडवारा में गृह कलह से परेशान 40 वर्षीय अंजलि ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि उनके दो छोटे बेटे अब मां के साये से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुदामापुरी में गृह क्लेश से तंग आकर एक 40 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार सुबह प्रकाश में आई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला के दो छोटे पुत्र हैं, जिनकी उम्र 10 और 6 वर्ष है।
विज्ञापन







 

जानकारी के अनुसार, अंजलि और उसके पति सुरेश के बीच किसी न किसी ब बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। परिवार वालों ने बताया कि उनके बीच का यह झगड़ा इतना बढ़ गया था कि यह पहले थाने तक भी पहुंचा था, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता भी कराया था। इसके बावजूद दोनों में विवाद खत्म नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह अंजलि ने अपने कमरे में लगे जंगले में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे तत्काल कमरे की ओर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।




 
विज्ञापन

मृतक अंजलि के दो पुत्र, शिव (10 वर्ष) और ऋषभ (6 वर्ष) हैं। परिवार वालों के अनुसार, बीते दिन सोमवार को बच्चों ने अपने पिता सुरेश को बताया था कि मां फांसी लगाने की बात कह रही हैं। सुरेश ने अपनी पत्नी को समझाने-बुझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन बावजूद इसके अंजलि ने मौका मिलते ही यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल, मायका पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और बच्चों के भविष्य पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें