फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गांव जघई में फंदा लगाने महिला की मौत

Thu, 19 Feb 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव जघई में बृहस्पतिवार की दोपहर महिला ने घर पर कुंडे से साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव जघई निवासी विनीता (32) पत्नी अरविंद कुमार का शव घर कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटे अनिकेत (6) ने जब मां का शव फंदे पर लटका देखा तो उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर महिला की सास कमला देवी व अन्य परिजन दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की मौत के बारे में बच्चे और परिजन से पूछताछ की। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि फंदा लगाने महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें