फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाइक से गिरकर महिला की मौत

Sat, 06 Dec 2025 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो07मृतक हीरा देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंंज। सोरोंजी के गांव पचौरा जंगल स्थित बेटी के घर से बेटे के साथ बाइक से होकर लौट रही महिला गांव विरौंची के पास गिर गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने निजी अस्पताल के कर्मियों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव कल्याणपुर निवासी हीरा देवी (58) पत्नी महेंद्र 30 नंवबर को बेटी पुष्पा के घर पचौरा सोरोंजी गईं थी। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बेटे मनोज के साथ बाइक से वापस अपने गांव कल्याणपुर लौट रहीं थी। इसी दौरान गांव विरौंची के पास उनका संतुलन बिगड़ा और वह बाइक से नीचे गिर गईं। परिजन ने उन्हें कल्याणपुर मार्ग पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात 9 बजे उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें