फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/मोहनपुरा। सिकंदराराऊ मार्ग पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव कांतौर निवासी गुड्डो देवी ( 50) पत्नी जयसिंह कुशवाह सोमवार शाम करीब 6 बजे गांव अफजलपुर स्थित खेत से अपने घर लौट रही थी। राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सिकंदराराऊ की तरफ तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर परिजन घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। बेटे जयप्रकाश मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें