फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बेटी के नहीं मिलने पर महिला टॉवर पर चढ़ी, 4 घंटे तक चला ड्रामा

विज्ञापन
फोटो50कासगंज के गांव नगला मांमाें में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला। सवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में दो साल पूर्व लापता हुई बेटी के बरामद न होने से नाराज महिला सोमवार को सदर कोतवाली के नगला मामों में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चार घंटे तक मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। टाॅवर पर चढ़ी महिला को देर शाम 6:30 बजे पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र के गांव जरैथा निवासी मुन्नी देवी पत्नी ऋषि पाल की बेटी (15) वर्ष 2024 में लापता हो गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। महिला का आरोप है कि गांव नगला सेडू निवासी अतुल मौर्य उसकी बेटी को अगवा कर कहीं ले गया।
महिला का कहना है कि उसने पुलिस से काफी गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने अब तक न तो बेटी को बरामद नहीं किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी बात से नाराज होकर सोमवार की दोपहर 2:30 बजे वह सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मांमों में प्रेम सिंह के घर पर बने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

महिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली प्रभारी, सोरोंजी कोतवाली पुलिस व महिला थानाध्यक्ष और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मोबाइल टॉवर से नहीं उतरी। सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर महिला को काफी समझाया। पुलिस के काफी समझाने के बाद महिला शाम 6:30 बजे टॉवर से उतरी। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

वर्जन
-महिला ने बेटी के लापता होने पर वर्ष 2024 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी की बरामदगी के लिए लगातार से प्रयास किए जा रहे है। महिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। समझा बुझाकर महिला को उतार लिया है। -ओपी सिंह ,एसपी कासगंज

-
पहले भी टॉवर पर चढ़ चुकी है महिला
सोरोंजी क्षेत्र के गांव जरेथा से किशोरी के लापता होने के बाद उसकी कहीं पता नहीं चल सका। उसके बरामद न होने से नाराज महिला सोरोंजी में 9 सितंबर को टॉवर पर चढ़ गई थी। पुलिस के काफी समझाने के बाद वह टॉवर से नीचे उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें