फोटो 44 - सिढ़पुरा के एक गांव में मकान पर छापामारकर आबकारी पुलिस ने बरामद की अवैध देसी शराब पव्
कासगंज। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद की सभी मदिरा दुकानें बंद रहने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सिढ़पुरा क्षेत्र में एक महिला शराब बेच रही थी। इस पर आबकारी विभाग और पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से शराब बरामद की। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर देसी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।
आदेश के अनुपालन में आबकारी विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस के सहयोग से गश्त कर रही थीं। सूचना मिली कि थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। आबकारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।