फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जांच टीम पहुंची तो क्लीनिक छोड़ भागा संचालक, दो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बा अमांपुर क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम सुशांत सावरे एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. मशकूर आलम के नेतृत्व में टीम ने दो प्रतिष्ठानों की जांच की। आवश्यक अभिलेख और निर्धारित मानक पूरे न मिलने पर दोनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 25 मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन

टीम सबसे पहले ममता क्लीनिक पहुंची। कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक क्लीनिक बंद कर वहां से निकल गया। इसके बाद टीम मोहानपुर रोड स्थित एकता कॉलोनी के पास संचालित डॉ. अजीत के क्लीनिक पर पहुंची। यहां कई मरीज भर्ती मिले। टीम ने संचालक से पंजीकरण, चिकित्सकीय योग्यता और क्लीनिक संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा लेकिन वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर दोनों क्लीनिकों को सीज कर संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
कार्रवाई के दौरान भर्ती मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए टीम ने उन्हें सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजने का प्रयास किया। हालांकि मरीजों ने अस्पताल जाने से इन्कार कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मशकूर आलम ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें