फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गुटखा थूकने से रोकने पर दबंगों ने ईंट से किया हमला

Fri, 12 Dec 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी राशन की दुकान के पास गुटखा थूकने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवक पर ईंट से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव ज्याउद्दीनपुर निवासी विनीत राजपूत पुत्र मौजीलाल वर्मा ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह बृहस्पतिवार को दोस्त पवन राजपूत के साथ किसी काम से जामा मस्जिद के पास गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी जामा मस्जिद से पहले सरकारी राशन की दुकान के पास खड़ी की थी। जब वे वापस आए तो देखा कि दो लोग उनकी गाड़ी पर गुटखा खाकर थूक रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। आरोपी शानू और रमजानी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने उसकी और दोस्त की घेरकर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि शानू ने उसके पैर पर ईंट से हमला कर दिया।
जबकि रमजानी कमर पर लगा तमंचा निकाल लिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे मुकेश कुमार, यश कुमार और प्रशांत ने बीच-बचाव किया। अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शानू, रमजानी समेत अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें