फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अगस्त में थमे पहिये फिर दौड़े, जनता बस सेवा शुरू

Sun, 11 Oct 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 08 - कासगंज रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी जनता सेवा बस। स्रोत : संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कासगंज। अगस्त में बंद हुई जनता सेवा बस के फिर से सड़क पर उतरने से ग्रामीणों का इंतजार खत्म हो गया है। कासगंज-इस्माइलपुर मार्ग पर जनता सेवा बस का संचालन शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों को अपेक्षाकृत कम (करीब 20 फीसदी) किराये में यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों की जेब पर बोझ भी कम पड़ेगा।मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू की गई जनता सेवा बस का संचालन बीती 25 अगस्त को बंद कर दिया गया था। उस समय डिपो की चार बसें कंडम होने के कारण मार्ग से हटा दिया गया था, जिनमें जनता सेवा बस भी शामिल थी। अब अधिकारियों के निर्देश पर इस बस को दोबारा मार्ग पर संचालित किया जाने लगा है। बस सेवा शुरू होने से किसरौली आईटीआई और जिला जेल आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा फरीदपुर, नमैनी, किसरौली, महमूदपुर पुख्ता, इस्माइलपुर, अल्लीपुर बरबरा और चिलकुनिया समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। जनता सेवा बस की सबसे बड़ी खासियत इसका कम किराया है। आम बसों के मुकाबले इसमें करीब 20 फीसदी कम किराया देना होगा। इससे विद्यार्थियों, नौकरी-पेशा लोगों और रोजाना यात्रा करने वाले ग्रामीणों को आर्थिक राहत मिलेगी। बस का संचालन दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प मिल गया है। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की सहूलियत के लिए कासगंज-ईस्माइलपुर मार्ग पर जनता सेवा बस का फिर से शुरू कर दी है, लेकिन मार्ग पर डग्गेमार वाहनों के संचालन के कारण लोड फैक्टर कम आ रहा है। यदि इन वाहनों पर अंकुश लगाया जाए तो जनता सेवा बस को पर्याप्त यात्री मिल सकेंगे। इससे निगम का लोड फैक्टर बढ़ेगा और जनता सेवा बस संचालन का उद्देश्य भी सार्थक होगा। -
विज्ञापन

डग्गेमार वाहनों पर अंकुश लगे तो बढ़ेगा लोड फैक्टर
कासगंज-इस्माइलपुर मार्ग पर डग्गेमार वाहनों का संचालन रोडवेज बसों के लोड फैक्टर को प्रभावित कर रहा है। यदि इन वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तो जनता सेवा बस को यात्रियों का बेहतर प्रतिसाद मिल सकता है। इससे बस में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और निगम का लोड फैक्टर भी सुधरेगा। साथ ही, जनता सेवा का उद्देश्य साकार होने के साथ ग्रामीणों को सुगम और किफायती परिवहन सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें