फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मौसम के मिजाज से बिगड़ी सेहत, बढ़े त्वचा के मरीज

विज्ञापन
फोटो30मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में दवा लेने पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम के बदलते मिजाज के कारण लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके लिए रविवार को जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस मेले में कुल 994 मरीज उपचार के लिए पहुंचे जिनमें सबसे अधिक 207 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर आए। 125 मरीज बुखार से पीड़ित थे। इनमें 32 में मलेरिया और सात में डेंगू के लक्षण मिले। हालांकि, जांच में किसी की भी पुष्टि नहीं हुई। शेष मरीज अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। मरीजों की शुगर और ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांचें भी की गईं।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला में 86 मरीज पहुंचे। डॉ. योगेश वर्मा और होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पाल सिंह ने उनका उपचार किया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवसरा में बुखार, सांस आदि के 78 मरीज आए। डॉ. शुभम मंगल और आयुष चिकित्सक डॉ. अभिषेक भारद्वाज ने उपचार किया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर पुख्ता, पावल ढेरा, बाज नगर, गंगागढ़, रेखपुर, नमैनी, नीमरी, मोहनपुरा, नरदौली, म्यासुर सहित 34 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आरोग्य मेले आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें