फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिवाली पर बढ़ा कचरा, सामान्य दिनों से बढ़कर 60 टन पहुंचा

विज्ञापन
फोटो 08 एमआरएफ सेंटर पर कूडे की छंटाई करते पालिका कर्मी।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली में घरों की साफ-सफाई के कारण कचरे का उठाव तेजी से बढ़ गया है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन निकलने वाला 44.5 टन कूड़ा अब बढ़कर 60 टन तक पहुंच गया है। इस अतिरिक्त कचरे को ठिकाने लगाने के लिए नगर निकाय ने सफाई व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों से सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कचरा एकत्र कर मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर पहुंचा रहे हैं। सेंटर पर कचरे को व्यवस्थित तरीके से छांटा जा रहा है जिसमें प्लास्टिक, लोहा, टीन और फट्टा जैसी पुनर्चक्रण योग्य (रीसाइक्लेबल) सामग्री को अलग किया जा रहा है ताकि उसका दोबारा उपयोग हो सके।
मंगलवार को मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आठ कर्मचारी काम करते पाए गए। उन्होंने कर्मचारियों को कचरे की छंटाई और निस्तारण प्रक्रिया को और अधिक सुचारु बनाने के कड़े निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें