फोटो33अमांपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी नीरज। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। अमांपुर के गांव भगूपुरा में घर के बाहर बैठी महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई ने छह आरोपियों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गांव भगूपुरा निवासी रूचि (50) पत्नी पवन सोलंकी 5 मार्च की शाम घर के बाहर बैठी थी। परिवार के ओमवीर, नीरज, व उनका बेटा शिवम,ललई व दो अन्य लोगों ने रूचि की लाठी-डंडो से पीट-पीटकर व ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शिवम व उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के मामले में नीरज वांछित था। आरोपी नीरज को पुलिस ने मंगलवार को उसके मकान से गिरफ्तार किया है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला की हत्या में वांछित आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया गया है।