फोटो42गांव बनियानी में मायावती का जन्मदिन मनाते लोग। स्रोत:आयोजक
कासगंज। गांव बनियानी में बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान लोगों ने बसपा के शासन में किए गए कार्यों को याद किया। आशीष मिश्रा ने बताया कि युवा जाति और धर्म के नाम पर फैली कुरीतियों को रोकने के लिए आगे आएं। सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें। बसपा के शासन में कानून व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार सहित अन्य कार्यों को लोग याद कर रहे हैं। इस दौरान पंडित राजेंद्र प्रसाद, मुन्नालाल फौजी, खुशीराम, रामबाबू , सनम सिंह, दुर्वेश, धर्मेंद्र, शुगर सिंह आदि मौजूद रहे । संवाद