फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगज। कछला पुल के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह गमी में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन

सोरोंजी के गांव सलेमपुर नगला भूतल निवासी राजपाल (58) बुधवार की सुबह 9:30 बजे कछला पुल के पास पैदल जा रहे थे। उनके चचेरे भाई कबीरदास ने बताया कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गए। उनके रिश्तेदार आकाश निवासी रिसौली थाना बिल्सी जिला बदायूं ने उन्हें फोन कर हादसे की जानकारी दी।
आनन-फानन में राजपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उनकी मौत की सूचना पुलिस को दी। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें