फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिस्टम बना हुआ है': यूपी में बीडीओ का वीडियो वायरल, बोले- चार प्रतिशत डीएम-सीडीओ और डीडीओ को देकर आता हूं

Wed, 21 Oct 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूपी के कासगंज जिले में एक बीडीओ का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अधिकारी कमीशन मांगने और इसे डीएम समेत अन्य अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
बीडीओ संजीव कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सरकारी कार्यों के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने और इस रकम को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तथा जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) तक पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इस सनसनीखेज खुलासे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

वायरल वीडियो में कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि काम करवाने के लिए पूरी रकम लेकर आनी होगी। इसके साथ ही, वीडियो में अभद्र भाषा के प्रयोग और नेतागिरी न करने की बात सामने आई है और मंत्रणा करने वाले को जेल भेजने की चेतावनी भी दी जा रही है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता और इसमें कही गई बातों के सटीक संदर्भ की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कमीशन से जुड़े इन गंभीर आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम से उच्च शासन स्तर को भी अवगत कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अगली प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें