गंजडुंडवारा। गांव गनेशपुर में बुधवार रात शराब के नशे में धुत होमगार्ड का गाली-गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कंपनी कंमाडर होमगार्ड बुधवार रात गंजडुंडवारा के गांव पहुंचे थे। गांव में उनके बेटे का किसी से विवाद हो गया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए उनका किसी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि वीडियो वायरल होने की सूचना जिला कमांडेंट को भेज दी है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।