फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विहिप, बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस

Sat, 06 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 39 कासगंज में शौर्य दिवस पर हनुमान मंदिर पर नारेबाजी करते विहिप, बजरंगदल कार्यकर्ता। स्रोत
विज्ञापन
कासगंज। शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से बारहद्वारी हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के नगर संयोजक सत्येंद्र सिंह ने किया। शनिवार शाम मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद बजरंगबली की आरती उतारी गई। इसके बाद आतिशबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रमोद साहू, नवीन सक्सेना, विनोद कुशवाह, ओमकार सैनी, पुष्पेंद्र कुमार, अंकुर, संजय गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें