फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हूटर, प्रेशर हॉर्न लगाकर दौड़ा रहे थे गाड़ियां, 409 वाहनों का चालान

Sat, 30 May 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस और एआरटीओ ने संयुक्त रूप से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 409 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 8.99 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने संयुक्त रूप से सौरव ढाबा, एटा रोड, नदरई तिराहा और हजारा नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना नंबर प्लेट तथा नाबालिग के वाहन चलाने जैसी बढ़ती प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान 5 भारी वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाकर जब्त किए गए। जबकि एक छोटे वाहन का हूटर भी हटाकर जब्त किया गया। इसके अलावा 29 भारी वाहनों का चालान किया गया। जिनके प्रेशर हॉर्न 80 डेसिबल से अधिक ध्वनि उत्पन्न कर रहे थे। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी सहित अन्य उल्लंघन का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। एक मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया है। अभियान में 409 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किए गए। 8.99 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। आमजन से यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें