फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: निजी वाहनों का व्यावसायिक कार्य में कर रहे प्रयोग

Sat, 29 Nov 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो06कासगंज में चेकिंग के दौरान वाहन सीज करते एआरटीओ। स्रोत:विभाग - फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
विज्ञापन
कासगंज। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी व यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एआरटीओ ने निजी वाहनों को व्यावसायिक कार्य में प्रयोग करने व ओवर लोडिंग 9 वाहन सीज किए। 17 वाहन के चालान कर 3.32 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर 140 वाहनों पर 2 लाख 27 हजार रुपये ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र ने शुक्रवार को सोरोंजी मार्ग, बाईपास, नदरई, सोरोंजी-सहावर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर वाहन चेक किए। इस दौरान निजी वाहनों को व्यावसायिक में प्रयोग में प्रयोग करने पर 5 वाहन सीज किए। इसके साथ ओवर लोडिंग में 3 ट्रक और एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज किया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन न करने पर 17 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इन वाहनों पर 3.32 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। अगर कोई भी निजी वाहन व्यावसायिक रूप में प्रयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीएसआई ने दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मोबाइल फोन का प्रयोग, नाबालिक द्वारा वाहन चलाना, गलत दिशा, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 140 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों पर ऑनलाइन शमन 2,27,000 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें