फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: किन्नर अपने खर्चे पर करा थे युवतियों की शादी, तीन-चार युवकों ने बरातियों तो पीटा; पुलिस कर रही जांच

Thu, 01 Feb 2024 09:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में किन्नर अपने खर्चे पर युवतियों की शादी करा थे। तीन-चार युवक घुस और बरातियों को पीटा। मामला थाने पहुंचा है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद चौकी पहुंचे दोनों पक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बृहस्पतिवार को किन्नरों द्वारा कराई जा रही शादी समारोह में हंगामा हो गया। यहां भोजन करने पहुंचे मूकवधिर की किन्नरों ने पिटाई कर दी। किन्नरों कहा कि तीन चार युवक आए थे। उन्होंने बरातियों से मारपीट की। साथ ही तोड़फोड़ की। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के खेड़िया मोहल्ले का है। यहां किन्नर समाज के लोग निर्धन युवतियों का विवाह करा रहे थे। इसी बीच एक गूंगा युवक भोजन करने के लिए पहुंच गया। किन्नरों ने उसकी मारपीट कर दी गई। इसमें वह घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। 

किन्नर नेहा ने कहा कि मूक वधिर व्यक्ति भोजन करने के लिए आया था। उसे खाना खिला दिया। थोड़ी देर वह दोबारा आया। तब तक खाना खत्म हो गया। उसके साथ तीन से चार अन्य लोग पंडाल में आ गए। उन्होंने बारातियों के साथ मारपीट की। साथ ही वहां तोड़ फोड़ करने लगे। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें