फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सरसों के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Mon, 15 Dec 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कोतवाली क्षेत्र में गांव खेड़ा कल्याणपुर-नवाबगंज के बीच सोमवार की रात सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।गांव खेड़ा कल्याणपुर से नवाबगंज के मध्य सड़क से 50 मीटर अंदर सरसों के खेत में ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव के बारे में लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह नीले रंग की पेंट और काले रंग का स्वेटर पहने हुए हैं। ग्रामीण हत्या के बाद शव को खेत में फेंकने की आशंका भी जता रहे थे। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें