कासगंज/गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम फर्रुखाबाद से कासगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसा गढ़का -पदारथपुर गांव के बीच हुआ था। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
फर्रुखाबाद से सोमवार की शाम 4 बजे कासगंज की ओर जा रही थी। गांव गढ़का-पदारथपुर के मध्य रेलवे के खंभा संख्या 218/21 के पास हुआ महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की जोरदार टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका शव पड़ा देखा तो फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ जुट गई। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसके बारे में लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव की पहचान के काफी प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
वर्जन
-मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।-अमित कुमार ,सीओ पटियाली