कासगंज। जंक्शन पर बृहस्पतिवार शाम टिकट घर के पास अज्ञात वृद्धा की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस उनके शव को पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया है। मृतका के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जीआरपी थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि टिकट घर के बाहर एक वृद्धा काफी दिनों से लेटी रहती थी। बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे उनकी मौत हो गई। वृद्धा की पहचान के लिए आस-पास के लोगाें से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मृतका की उम्र करीब 75 वर्ष है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। संवाद