फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फर्जी मस्टररोल और मारपीट मामले में दो युवा कल्याण अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासकीय कार्यों में गंभीर अनियमितता, धोखाधड़ी और अनुशासनहीनता के आरोपों में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में तैनात दो क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन पर लगे आरोपों की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महानिदेशालय के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अशोक कुमार कनौजिया की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार दीपेंद्र सिंह और सौरभ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दोनों पर जिला युवा कल्याण अधिकारी को गुमराह करने, पीआरडी पोर्टल में छेड़छाड़ करने और पीआरडी स्वयंसेवकों के फर्जी मस्टररोल तैयार कर प्रस्तुत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा कार्यालय में कार्य में बाधा डालने, अलमारियों का ताला तोड़ने और वरिष्ठ सहायक प्रेम प्रताप के साथ मारपीट करने के आरोप भी जांच के दायरे में हैं। इन घटनाओं को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग ने कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के तहत दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच बरेली मंडल के उप निदेशक आदित्य कुमार को सौंपी गई है, जो साक्ष्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट महानिदेशालय को सौंपेंगे। निलंबन अवधि में दीपेंद्र सिंह को चित्रकूट और सौरभ सिंह को चंदौली स्थित जिला युवा कल्याण कार्यालय से संबद्ध किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और उन्हें केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी सौरभ व दीपेंद्र पर जो आरोप हैं उनकी रिपोर्ट बनाकर भेजी गई थी। उसके बाद दोनों अधिकारियों को निदेशालय से निलंबित कर दिया गया है।-डॉ. सलोनी गर्ग, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें