फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा-कादरगंज मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। गंजडुंडवारा-कादरगंज रोड पर नगरिया के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दामन नगला निवासी सुनील (18) पुत्र दावेदार और राघव (19) पुत्र उपेंद्र बाइक से पढ़ने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक चमन गोस्वामी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें