फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक को गोली मारने के आरोप में बाल अपचारी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 31 सिकंदरपुर वैश्य पुलिस की हिरासत में गोली मारने का आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। थाना क्षेत्र के गांव म्याऊ में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई थी। गोली युवक के जबड़े को चीरते हुए कंधे से पार निकल गई थी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव म्याऊ निवासी समद (22) पुत्र अकील और अनवर पुत्र अशरफ के बीच दिल्ली में लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों दिल्ली से गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे समद शादी समारोह से घर लौट रहा था। आरोप है कि अनवर, सैफ, परवेज, अफजल और कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उन्होंने तमंचे से समद को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले में समद ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना के निगरानी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। बृहस्पतिवार की रात पुलिस को खड़ुइया चौराहा के पास आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अनवर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें