फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो माह पूर्व विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव हनौता में रविवार सुबह एक महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मनीषा (19) पत्नी बंटू के रूप में हुई है। उनकी शादी दो माह पहले हुई थी। पुलिस मौत के मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मनीषा का शव रविवार सुबह करीब 10:30 बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी सास ने शव देखा तो चीख निकल गई, जिससे परिजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से महिला को फंदे से उतारा गया।
परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। किसी ने पुलिस को महिला की मौत की सूचना दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मनीषा की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को दी। उसके पिता इंस्पेक्टर सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।
सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर मनीषा के ससुरालीजन और पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मनीषा की शादी फरवरी माह में हुई थी। उसका मायका जिला फर्रुखाबाद के थाना कंपिल के गांव चांदपुर कच्छ में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें