फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो झोपड़ियों में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव मंगदपुर में रविवार को अज्ञात कारणों से दो झोपड़ियों में आग लग गई। मनोहर लाल और राजू की झोपड़ियों में आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, घरेलू सामान और एक बुग्गी पूरी तरह जल चुके थे। एक मवेशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें