फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाैफनाक घटना...दो बेटियों का अपहरण, तीन दिन बाद पंचायत में साैंपा; अब दोनों के साथ हुआ ऐसा...कांप गई रूह

Sun, 02 Mar 2025 11:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

दोनों बहनों को जनवरी में अगवा किया गया था। तीन दिन बाद बहनों की वापसी हो सकी थी। गांव में पंचायत कर परिजनों को साैंपा गया। अब एक किशोरी की लाश फंदे पर लटकी मिली। बड़ी नाबालिग बहन लापता है। 
 
विज्ञापन
किशोरी की माैत पर परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी में शनिवार सुबह एक नाबालिग का शव झोपड़ी में फंदे पर लटका मिला। वहीं नाबालिग बड़ी बहन भी लापता है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए 5 आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस बड़ी बहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 

क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटियों के पिता शनिवार सुबह फसल की रखवाली करने के लिए पत्नी के साथ खेत पर गए थे। उनकी छोटी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि बड़ी बहन घर पर नहीं है। घर लौटने पर उन्हें नाबालिग छोटी बेटी का शव झोंपड़ी में फंदे पर लटका मिला। 

 

किशोरी की मौत की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों की मदद से शव को फंदे पर उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। किशोरी की मौत की सूचना पर एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती और पटियाली सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ने मृतका के परिजन से जानकारी ली। 

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने गांव के अंकित ,बबलू, रवि, राजभान और नेत्रपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस और परिजन देर शाम तक लापता किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।


 

एएसपी कासगंज राजेश भारती ने बताया कि नगला हंसी में फंदा लगाने से किशाेरी की मौत हुई है, बड़ी बहन लापता है। परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बड़ी बहन की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सर्विलांस टीम, स्वाट ,क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस को लगाया है। 

 
विज्ञापन

जनवरी में दो बेटियों को अगवा कर ले गए थे गांव के आरोपी
मृतका के पिता का आरोप है कि 12 जनवरी को अंकित व बबलू उसकी दोनों बेटियों को अगवा कर कहीं ले गए। तीन दिन बाद गांव के रवि, राजभान लेकर आए और लोगों के बीच पंचायत कर उन्हें सौंपा गया। उन्होंने अंकित, बबलू, रवि,राजभान और नेत्रपाल पर हत्या का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें