फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चोरी के जेवर के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में घर की अनाज टंकी में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रविवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव गणेशपुर निवासी ममता पत्नी स्व. महावीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कुछ समय से दिल्ली में रह रही थीं। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने अपने और अपनी बहन के जेवर घर में रखी गेहूं की टंकी में अनाज के अंदर सुरक्षित रखे थे।
वापस लौटने पर जेवर गायब मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आशंका जताई थी कि उसकी बहन प्रीति के पति किशन निवासी सुजरई, अमांपुर और उसके भाई गोपाल निवासी गणेशपुर ने अपने बहनोई नरेंद्र निवासी ग्राम घडोली थाना मिरहची जिला एटा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। किशन को जेवर रखने की जानकारी थी और बहन से विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर गंजडुंडवारा पुलिस ने रविवार को गणेशपुर गांव में बंबे के पास से आरोपी किशन और गोपाल को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक जोड़ी सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी के हथफूल, तोड़िया और करधनी बरामद की।
-
वर्जन
चोरी के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। उनसे पास से चोरी किए गए गहने भी बरामद हुए हैं। - अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें