कासगंज। रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर शराब पीकर आपस में झगड़ा करने और हंगामा कर यात्रियों को परेशान करने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है।
जीआरपी के थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि रविवार दोपहर 2:15 बजे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में टिकट घर के पास दो लोग शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। इससे रेल यात्रियों को परेशानी हो रही थी। मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचगर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम देवेंद्र सिंह (39) निवासी भंतपुरवा, थाना ठठिया, जिला कन्नौज और संदीप (40) निवासी कैला गांव, थाना राजा का रामपुर, एटा के रूप में हुई है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।